उद्धरण


कुछ संतो ने, विद्वानों ने गौ माता के बारे मे इस तरह कहा :

गौवंश की रक्षा मे देश की रक्षा समाई हुई है--- मदन मोहन मालवीयजी |

गौवंश की रक्षा इश्वर की सारी मूक सृष्टी की रक्षा करना है,भारत की सुख समृधि गौ के साथ जुडी है |--- महात्मा गाँधी जी |

समस्त गौ वंश की हत्या कानूनन बंद होनी चाहिए.अब भारत आजाद है |

--- गौ प्राण करपात्रीजी महाराज |

गौ का समस्त जीवन देश हितार्थ समर्पित है,अतः भारत मे गौ वध नहीं होना चाहिए |

--- माता आनंदमयी जी

यही आस पूरण करो तुम हमारी, मिटे कष्ट गौअन, छूटे खेद भारी |

---गुरु गोविन्द सिंहजी |

भारत मे गौवंश के प्रति करोडो लोगो की आस्था है, उनकी उपेक्षा नहीं की जानी चाहिए |

--- लाल बहादुर शास्त्री |

सम्पूर्ण गौवंश परम उपकारी है | सबका कर्तव्य है तन, मन, धन लगाकर गौ हत्या पूर्ण रूप से बन्द करावे.

--- सेठ जुगल किशोर बिडला जी |

जब तक भारत की भूमि पर गौ रक्त गिरेगा तब तक देश सुख-शांति ,धन-धान्य, से वंचित रहेगा|

--- गौ प्राण हनुमान प्रसाद पोद्दारजी |

सम्पूर्ण गौ वंश हत्या बंद कर के राष्ट्र की उन्नति के लिए गौ को राष्ट्र पशु घोषित कर भारत सरकार यशजीवी बने |

--- गौ रक्षा हेतु ७३ दिन तक अन्न-जल त्याग देने वाले पूरी के शंकराचार्य स्वामी निरंजन देव तीर्थ जी महाराज |

No comments:

Post a Comment